Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

म्यांमार के यांगून में दो मैत्री मैच खेलेगी भारतीय अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम

‘ब्लू कोल्ट्स’ के नाम से मशहूर भारतीय टीम इस वर्ष अब तक चार अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबले खेल चुकी है। टीम ने गोवा में ताजिकिस्तान के खिलाफ दो और तुर्किये के अंताल्या में दो मैच खेले थे।

20 Feb 2026

म्यांमार के यांगून में दो मैत्री मैच खेलेगी भारतीय अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम

नई दिल्ली। भारत की अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम म्यांमार के यांगून में 3 और 5 मार्च 2026 को दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगी। यह मुकाबले टीम की एएफसी अंडर-17 एशियाई कप सऊदी अरब 2026 की तैयारियों का हिस्सा हैं।

‘ब्लू कोल्ट्स’ के नाम से मशहूर भारतीय टीम इस वर्ष अब तक चार अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबले खेल चुकी है। टीम ने गोवा में ताजिकिस्तान के खिलाफ दो और तुर्किये के अंताल्या में दो मैच खेले थे। तुर्किये दौरे से लौटने के बाद मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडिस की टीम गोवा में ही अभ्यास कर रही है। भारतीय दल 28 फरवरी को म्यांमार की राजधानी यांगून के लिए रवाना होगा।

भारत की तरह म्यांमार ने भी एएफसी अंडर-17 एशियाई कप सऊदी अरब 2026 के लिए क्वालीफाई किया है। म्यांमार ने क्वालीफायर के ग्रुप-सी में शीर्ष स्थान हासिल किया था। इस ग्रुप में ओमान, सीरिया, अफगानिस्तान और नेपाल जैसी टीमें शामिल थीं।

एएफसी अंडर-17 एशियाई कप सऊदी अरब 2026 में भारत को ग्रुप-डी में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला 6 मई को ऑस्ट्रेलिया, 10 मई को उज्बेकिस्तान और 13 मई को डीपीआर कोरिया से होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


म्यांमार के यांगून में दो मैत्री मैच खेलेगी भारतीय अंडर-17 प
‘ब्लू कोल्ट्स’ के नाम से मशहूर भारतीय टीम इस वर्ष अब तक चार अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबले खेल चुकी है। टीम ने गोवा में ताजिकिस्तान के खिलाफ दो और तुर्किये के अंत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News